Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन व भारत आतंकवाद विरोधी वार्ता करेंगेः भारतीय मीडिया
2013-04-11 12:45:33

हिन्दुस्तान टाइम्स की 10 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत व चीन 11 से 12 अप्रैल तक पेइचिंग में पहले चरण की आतंकवाद विरोधी वार्ता करेंगे। इस बार की वार्ता में वर्ष 2014 में अमरीकी सेना के अफ़गानिस्तान से हटने के बाद क्षेत्र की शांति व सुरक्षा मामले को भी शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार इस बार की वार्ता का विशेष महत्व है। एक ओर, चीन में नये नेतागण हाल में नियुक्त हुए हैं, और ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के नेताओं ने वार्ता के जरिए कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर सहमति प्राप्त की। और दूसरी ओर, अमरीका व नाटो बल अफगानिस्तान से अपने सैनिक हटाएंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल ही में भारत व चीन दोनों देशों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के बीच सीधे तौर पर वार्ता की संभावना है। वे अफगान मामले पर भी विचार-विमर्श करेंगे। इस मुद्दे पर चीन व भारत का हित समान है।

चीन व भारत के बीच आतंकवाद विरोधी वार्ता वर्ष 2002 से शुरू हुई। और हर वर्ष दोनों देश बारी-बारी इस का आयोजन करते हैं। इस बार की वार्ता में भारतीय विदेश मंत्री के सहायक नवतेज सरना अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लेंगे।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040