Web  hindi.cri.cn
चीन में इलेक्ट्रॉनिक खेल राष्ट्रीय टीम स्थापित हुई
2013-04-10 15:14:25
हाल ही में चीनी राष्ट्रीय अखिल खेल ब्यूरो ने 17 प्रतिनिधियों समेत एक राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक खेल टीम स्थापित की । और चौथे एशियाई इंडोर व मार्शल आर्ट गेम्स में भाग लेने का फैसला किया। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना। कई लोगों का मानना है कि उनका इलेक्ट्रॉनिक खेल से कोई संबंध नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक खेल केवल ऑनलाइन गेम है, जो कठोर प्रशिक्षण करने वाले अन्य खेलों का मुक़ाबला नहीं कर सकता। लेकिन अन्य कुछ लोगों के विचार में इलेक्ट्रॉनिक गेम के बारे में आम लोगों के दिमाग में गलतफहमी होती है। अगर हम प्रतिस्पर्द्धी खेल की बात करें, तो इलेक्ट्रॉनिक गेम भी खेल है। वास्तव में इलेक्ट्रॉनिक खेल चार साल से पहले औपचारिक रूप से एक खेल इवेंट बना। लेकिन कम लोग इस पर ध्यान देते हैं।

अधिकतर लोगों को इलेक्ट्रॉनिक खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। कई बार सीएस विश्व चैंपियन बने चीन के पेशेवर इलेक्ट्रॉनिक खिलाड़ी ब्येन चेन वेई ने कहा कि वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक खेल पर लोगों के मन में भ्रम है। लोगों के ख्याल से इलेक्ट्रॉनिक खेल ऑनलाइन खेल की तरह है। पर वास्तव में दोनों के बीच बड़ा फ़र्क है।

उन्होंने कहा,सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक खेल देश से स्वीकृत 78वीं खेल इवेंट बना है। इसकी पेशेवर प्रतियोगिता, नियम, व्यायामशाला, खिलाड़ी व क्लब आदि सभी होते हैं। लेकिन साधारण ऑनलाइन खेल केवल एक आभासी है। लोग आभासी दुनिया में एक ऐसी भूमिका अदा कर सकते हैं, जो वास्तविक विश्व में वे नहीं बन सकते। लोग हर जगह पर जैसे इंटरनेट कैफे या अपने घर में ऑनलाइन खेल खेल सकते हैं। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक खेल व साधारण ऑनलाइन खेल के बीच बड़ा अंतर है।

तमाम लोगों के दिमाग में एक ऐसा सवाल होता है कि क्यों इलेक्ट्रॉनिक खेल खेल इवेंटों में शामिल किया जा सकता है?ब्येन चेन वेई ने कहा कि परंपरागत खेल की तरह इलेक्ट्रॉनिक खेल के भी अपने पेशेवर प्रतियोगिता, खिलाड़ी व क्लब आदि होते हैं। खेल में एकल प्रतिस्पर्द्धा इवेंट होने के साथ साथ टीम इवेंट भी होती हैं। टीवी पर इलेक्ट्रॉनिक खेल से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं, और मीडिया भी इस खेल के बारे में रिपोर्ट देती हैं। ये सभी इलेक्ट्रॉनिक खेल व परंपरागत खेल की समानताएं हैं।

लेकिन इलेक्ट्रॉनिक खेल की राष्ट्रीय टीम का प्रशिक्षण अन्य परंपरागत खेल इवेंटों के प्रशिक्षण से अलग है। उन्होंने बताया परंपरागत खेल के प्रति पेशेवर खिलाड़ियों को हर दिन विभिन्न तकनीकों, टीम के सहयोगों का प्रशिक्षण करना होता है। और इलेक्ट्रॉनिक खेल के खिलाड़ियों को भी हर दिन बहुत समय लगाकर विभिन्न तकनीकों व टीम के सहयोगों का अभ्यास करना पड़ता है। यह दोनों की समानता है। लेकिन परंपरागत खेल के विकास का इतिहास बहुत लंबा है। खिलाड़ी बचपन से ही प्रशिक्षण लेते हैं। इसके बाद वे पेशेवर टीम में शामिल होते हैं। इसके बाद प्रांतीय टीम और राष्ट्रीय टीम। उन्हें लगातार परंपरागत प्रशिक्षण मिल सकता है। पर हमारे इलेक्ट्रॉनिक खेल में खिलाड़ी केवल अपनी कोशिश से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के माध्यम से पेशेवर टीम में शामिल होते हैं। अगर आप चीन में पहले स्थान पर रहें, तो आप चीन की ओर से विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

वर्तमान में कई युवा ऑनलाइन खेल में रूचि रखने लगे हैं। क्या इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय टीम की स्थापना के बाद यह समस्या और गंभीर होगी?इस पर ब्येन चेन वेई ने कहा कि राष्ट्रीय टीम की स्थापना से ऑनलाइन खेल की तरह लहर नहीं दौड़ेगी। उन्होंने कहा, इलेक्ट्रॉनिक खेल में अपनी विशेष प्रतियोगिता इवेंट होती है। उनमें एकल इवेंट व टीम इवेंट शामिल हैं। इसलिए वह ऑनलाइन खेल से बिल्कुल अलग है। उदाहरण के लिये मुझे बचपन से ही फुटबाल खेलना पसंद है, लेकिन मुझे फुटबाल में एक बहाना नहीं बनाना चाहिये। अगर मैं फुटबाल खेलना चाहता हूं, तो आज का हॉमवर्क नहीं लिखूंगा। ऐसा नहीं हो सकता। इसलिये तुम ऐसी बातें भी नहीं बोल सकते कि मैं इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय टीम में शामिल होना चाहता हूं, तो मैं हर दिन ऑनलाइन खेल खेलता हूं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक खेल व ऑनलाइन खेल एक जैसे नहीं है। तुम्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन खेल खेलना का बहाना नहीं बनाना चाहिए।

आम लोगों की राय है कि इलेक्ट्रॉनिक खेल ऑनलाइन खेल के बराबर है। वास्तव में इलेक्ट्रॉनिक खेल एक विश्व खेल इवेंट है। इसे खेलने से प्रतियोगियों की वैचारिक क्षमता, प्रतिक्रिया , समन्वय , टीम सहयोग व दृढ़ता आदि क्षमताओं का विकास होता है। लोगों को इलेक्ट्रॉनिक खेल व ऑनलाइन खेल को एक चीज़ नहीं मानना चाहिये, और इलेक्ट्रॉनिक खेल के बहाने से ऑनलाइन खेल नहीं खेलना चाहिये। एक खेल इवेंट के रुप में इलेक्ट्रॉनिक खेल का विकास चीन में केवल एक शुरुआत भर है। इसके पेशेवर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में अनुसंधान करना चाहिये। आशा है कि लोग इलेक्ट्रॉनिक खेल को अच्छी तरह से समझकर इस का समर्थन दे सकेंगे, और इस खेल इवेंट का विकास एक साथ करेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040