Web  hindi.cri.cn
नाटो का हेलीकॉप्टर गिरा, दो सैनिक मरे
2013-04-10 11:16:42

नाटो ने पूर्वी अफ़गानिस्तान में एक हेलीकॉप्टर के गिरने की पुष्टि की है, जिसमें दो नाटो सैनिक भी मारे गए हैं।

हालांकि नाटो ने दुर्घटना का स्थल और सैनिकों की पहचान नहीं बतायी हैं, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा नंगरहार प्रांत में हुआ। वर्तमान में हेलीकॉप्टर गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं अफ़गान तालिबान के प्रवक्ता दावा किया कि तालिबान ने एक नाटो हेलीकॉप्टर को को मार गिराया है।

यह इस महीने में दूसरा हादसा है, 3 अप्रैल को भी नाटो सेना का एक एफ़-16 लड़ाकू विमान पूर्वी अफ़गानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक की मौत हुई थी। इस साल अब तक अफ़गानिस्तान में कुल 32 विदेशी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

(होवेइ)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040