Thursday   may 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
बोआओ एशिया मंच पर चीनी आर्थिक सुधार पर विशेष विचार विमर्श बैठक आयोजित
2013-04-08 16:44:49

8 अप्रैल को बोआओ एशिया मंच वर्ष 2013 वार्षिक सम्मेलन में चीन के आर्थिक सुधार से संबंधित विशेष बैठक बुलाई गई। कई अर्थशास्त्रियों ने चीन के आर्थिक सुधार को लेकर अपना विचार व्यक्त किया।

पेइचिंग विश्वविधालय के अधीन राष्ट्रीय विकास अनुसंधान केंद्र के मानद अध्यक्ष, विश्व बैंक के भूतपूर्व उप निदेशक लीन ईफ़ू को भविष्य में चीन के आर्थिक विकास पर आशाप्रद है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन में आय के असंतुलन और भ्रष्टाचार जैसे सवालों का समाधान जरूरी है। इसके साथ ही तकनीकी और औद्योगिक सृजन तथा ढांचागत परिवर्तन को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस प्रकार की कोशिशों के बाद आगामी बीस वर्षों में चीन में 8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर बनी रहेगी।

लंदन आर्थिक कॉलेज के विज़िटिंग प्रोफैसर मार्टिन जैक्स के विचार में आर्थिक वृद्धि की गुणवत्ता ज्यादा महत्वपूर्ण है। चीन को गहरे स्तरीय आर्थिक ढांचे को बदलना चाहिए, साथ ही गरीबी मुद्धे को और अच्छी तरह निपटारा करना चाहिए।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040