Web  hindi.cri.cn
नाटो के हवाई हमले में दो अफगान बच्चों की मौत
2013-03-31 16:43:22

अफगान अधिकारियों ने 30 मार्च को पुष्टि की कि नाटो सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में फिर दो अफगान बच्चों की मौत हुई है और 7 नागरिक घायल हुए हैं।

पूर्वी अफगानिस्तान के गज़नी प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमदी ने कहा कि नाटो के हेलीकॉप्टरों ने उसी दिन सुबह प्रांत की राजधानी के बाहरी क्षेत्र में तालिबान विरोधी हवाई हमला किया। तब दो कारें सड़क किनारे खड़ी थी। हवाई हमले से कारों में सवार दोनों बच्चों की मौत हो गई और अन्य 7 नागरिक घायल हो गए।

अफगानिस्तान स्थिति नाटो सेना ने हवाई हमले को लेकर घोषणा की कि अफगानिस्तान स्थित नाटो सेना और अफगान सुरक्षा बल ने एक साथ गज़नी प्रांत की राजधानी गज़नी शहर के बाहरी इलाके में तालिबान विरोधी हवाई हमला कर 12 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया। इस घोषणा में कहा गया है कि तालिबान वहां तैनात नाटो सेना के विरुद्ध हमला करने की कोशिश कर रहा था।

संयुक्तराष्ट्र से मिले आंकड़ों के अनुसार 2012 में 126 आम अफगान लोगों की मौत नाटो के हवाई हमलों में हुई है। इसके अलावा 2754 नागरिक नाटो सेना के विभिन्न सैन्य कार्रवाइयों में मारे गए।

(नीलम)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040