Web  hindi.cri.cn
कांगो गणराज्य गतिविधयों में उपस्थित शी चिनफिंग
2013-03-31 16:17:02

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग 30 मार्च को कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रैज़ाविले में आयोजित चीन-कांगो मैत्री अस्पताल के रिबन काटने और एनगौआबी विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं चीनी भवन का प्रयोग शुरू करने के समारोह में उपस्थित हुए।

चीन-कांगो मैत्री अस्पताल में शी चिनफिंग ने कहा कि अफ़्रीका की सहायता कार्य एक कठोर और गौरवपूर्ण कर्तव्य है। चीन-कांगो मैत्री को 50 वर्ष हो चुके हैं। चीनी चिकित्सा दल ने कठिनाईयों को दूर करके बड़े उत्साह के साथ स्थानीय जनता की मदद की है और चीन-अफ्रीका मैत्री को मजबूत करने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस सास्सौ एनगुएस्सो ने भाषण देते समय कहा कि चीनी चिकित्सा दल ने निःस्वार्थ भावना और उच्च स्तरीय चिकित्सा तकनीक द्वारा स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ दिया है। कांगो की जनता चीन का धन्यवाद देती है।

चीन-कांगो मैत्री अस्पताल से रवाना होकर शी चिनफिंग ने सास्सौ के साथ एनगौआबी विश्वविद्यालय में जाकर वहां के अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उन्हें अच्छी तरह से चीनी सीखकर चीन-कांगो और चीन-अफ्रीका मित्रता को मजबूत करने के लिये प्रोत्साहित भी किया।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040