Web  hindi.cri.cn
शी चिन फिंग ने चीन-कांगो संबंधों के विकास पर जोर दिया
2013-03-30 19:29:22

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने 29 मार्च को ब्राजवील में कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस सासो से वार्ता की। दोनों नेताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि चीन कांगो गणराज्य के साथ एकजुटता और सहायता के आधार पर सर्वोतोमुखी साझेदार संबंधों का निर्माण और विकास करने का समान प्रयास करेंगे।

राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने कहा कि चीन और कांगो हमेशा एक दूसरे से ईमानदार व्यवहार करते हैं और एक दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग करते हैं। आपसी मूल हितों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों पक्षों ने एक दुसरे का दृढ समर्थन किया है। चीन सहयोग के लिये कांगो के संबंधित अनुरोध पर काफी ध्यान देता है।

कांगो के राष्ट्रपति डेनिस सासो ने कहा कि कांगो में आर्थिक विकास किए जाने पर कांगो चीन के आभार प्रकट करता है। आशा है कि कांगो और चीन के बीच सड़क और रेलवे बुनियादी ढांचा निर्माण आदि क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढाया जाएगा।

राष्ट्रपति डेनिस सासो ने कहा कि चीन अफ्रीका को सम्मान देता है और अफ्रीका की मदद करता है। इसके अलावा चीन ने अफ्रिकी देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया। अफ्रिकी लोग चीन-अफ्रिका सहयोग का समर्थन करते हैं। आशा है कि अफ्रिका की शांति, स्थिरता और विकास में चीन सरकार पहले से और बड़ी भूमिका निभाएगा।

अफ्रिका की स्थिति का परिचय सुनने के बाद शी चिन फिंग ने कहा कि एकजुटता और सहयोग अफ्रिका के पुनरूत्थान का मुख्य आधार हैं। नयी अवधि में चीन और अफ्रिका के साथ एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने के बारे में चीन की नीति नहीं बदलेगी। अफ्रिका की शांति और विकास को आगे बढाने के प्रति चीन संकल्पबद्ध है। अफ्रिकी देशों के संयुक्त आत्मोदय का समर्थन के बारे में चीन का चिवार नहीं बदलेगा। चीन अफ्रिकी देशों का विश्वसनीय और ईमानदार मित्र बना रहेगा। आशा है कि चीन-अफ्रिका सहयोग मंच के ढांचे में दोनों पक्ष आपसी नयी रणनीतिक साझेदारी का विकास करेंगे।

(हैया)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040