तिब्बत में लाखों भू-दासों की मुक्ति की 54वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ल्हासा के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने 26 मार्च को बैठक आयोजित की। उन्होंने शानदार इतिहास का सिंहावलोकन करते हुए उज्ज्वल भविष्य पर दृढ़ संकल्प और विश्वास भी लगाया।
ल्हासा शहर की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के उप-सचिव डावा ने कहा कि पिछले 54 वर्षों में मिली उपलब्धियां और उनुभव अनमोल हैं। नए प्रारंभिक बिंदु पर हम पूरा विश्वास रखकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे और सुंदर औऱ सुखमय ल्हासा की स्थापना करेंगे।
वर्ष 1959 के 28 मार्च को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार आंदोलन हुआ था। तिब्बती जनसंख्या के 95 प्रतिशत भू-दासों को मुक्ति मिली थी।
(दिनेश)