Web  hindi.cri.cn
चीन भारतीय पर्यटन उद्योग का सब से महत्वपूर्ण स्रोत देश बनेगाः भारत
2013-03-21 10:51:49

भारतीय पर्यटन प्रसार संगोष्ठी 20 मार्च को चीन स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित हुई। चीन स्थित भारतीय मिनिस्टर बाला भास्कर, चीन स्थित भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक कॉंसलर अरूण साहू और भारतीय आंध्र प्रदेश के पर्यटन ब्यूरो के प्रधान सुमित सिंह और चीनी पर्यटन जगत से आए करीब 70 लोगों ने प्रसार संगोष्ठी में भाग लिया।

वर्तमान संगोष्ठी का उद्देश्य है दक्षिण भारत के पर्यटन संसाधन का प्रसार-प्रचार करना और चीन के पर्यटन बाजार का विस्तार करना है। भारतीय आंध्र प्रदेश के पर्यटन ब्यूरो के प्रधान सुमित सिंह ने कहा कि चीन का भारी निहित बाजार होता है। हाल में भारत की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या ज्यादा नहीं है। भारत पक्ष द्विपक्षीय पर्यटन सहयोग को बढाना चाहता है और आशा करता है कि चीन भारत के पर्यटन उद्योग का सब से महत्वपूर्ण स्रोत देश बनेगा।

चीन स्थित भारतीय मिनिस्टर बाला भास्कर ने कहा कि हाल में ज़्यादा से ज़्यादा चीनी लोग भारत को जानना चाहते हैं। भारतीय पर्यटन जगत के सूत्रों को मौका पकड़कर द्विपक्षीय पर्यटन अर्थतंत्र के विकास को आगे बढ़ाना चाहिए और दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ को प्रगाढ़ करना चाहिए।

(श्याओयांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040