Web  hindi.cri.cn
भारत ने इटली का किया कड़ा विरोध
2013-03-14 11:30:11

इतालवी विदेश मंत्रालय ने हाल में कहा कि वह भारतीय मछुआर मारने वाले दो सैनिकों को भारत नहीं सौंपेगा। इससे भारत ने इटली का कड़ा विरोध किया हैं, दोनों देशों के संबंधों में भी तनाव आ रहा है। भारतीय मीडिया ने भारत स्थित इतालवी राजदूत वापस भेजने की बात भी कही।

पिछले वर्ष 29 फरवरी को इतालवी नौसेना के दो सैनिकों ने केरल प्रदेश में दो भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी थी। उनका कहना है कि उन दोनों ने गलती से भारतीय मछुआरों को समुद्री डाकू समझकर उन्हें मारा। इटली का मानना है कि यह घटना अतंर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुई, इसलिए मामले की सारी कानूनी कार्यवाही इटली में होनी चाहिए। लेकिन भारत का कहना है कि घटना भारतीय समुद्री क्षेत्र में हुई थी, इसलिए यह केस भारत में चलना चाहिए।

इतालवी विदेश मंत्रालय ने 11 मार्च को कहा कि वह दोनों सैनिकों को भारत को नहीं सौंपेगा। इस पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इटली का यह कदम अस्वीकार्य है। इससे दोनों देशों के संबंधों में जो भी प्रभाव पड़ेगा, उसकी ज़िम्मेदारी इटली को लेनी चाहिए।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040