Web  hindi.cri.cn
फोटो में शावेज़ के जीवन के महत्वपूर्ण पल
2013-03-07 14:42:17

वेनेजुएला के बरिनास, बाल्यावस्था में ह्यूगो शावेज(बायीं)और उनके बड़े भाई एडम शावेज (दायीं)

 

ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के 53वें राष्ट्रपति थे, उनका जन्म 28 जुलाई 1954 को वेनेजुएला के बरिनास में हुआ। उन्होंने दो बार शादी की, और उनकी तीन बेटियां हैं। एक आम आदमी से राष्ट्रपति बनने तक के सफ़र के कारण शावेज को"अमेरिका के विरुद्ध फाइटर" माना जाता है। उन्होंने् 1975 में वेनेजुएला के सैन्य स्कूल से स्नातक की डिग्री हासिल की, इसके बाद उन्होंने सिमोंन बोलिवार युनिवर्सिटी में राजनीति की पढ़ाई की। वर्ष 1982 में उनके नेतृत्व में "बोलिवार क्रांति आंदोलन 200"की स्थापना की गई, इसके मुख्य सदस्य सेवानिवृत्त सैनिक और समाज के मध्ययम और निचले वर्ग के लोग थे। वर्ष 1992 में उनके नेतृत्व में "2·4" सैन्य अकस्मात क्रिया की गई, लेकिन अकस्मात क्रिया असफल रही, इसके बाद के दो वर्ष उन्होंने जेल में बिताए। वर्ष 1998 की जनवरी में उन्होंने "पांचवें गंणतंत्र आंदोलन"की स्थापना की। उन्होंने वेनेजुएला की राजनीतिक व्यवस्था में सुधार करके सही जनतन्त्र वाली राजनीतिक व्यवस्था की स्थापना का समर्थन किया, जिसमें आम जनता भी हिस्से ले सकती थी। साथ ही उसी वर्ष दिसंबर में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया और बाद में सफलता प्राप्त की। वर्ष 1999 की फरवरी में राष्ट्रपति शपद लेने के बाद उन्होंने वेनेजुएला की राजनीतिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार किया। इसके बाद वर्ष 2000 में वे फिर एक बार राष्ट्रपति बने। और वर्ष 2006 में उन्हें राष्ट्रपति पद के लिये फिर से चुना गया। साथ ही पिछले वर्ष उन्होंने फिर एक बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। 5 मार्च को वेनेजुएलाई सरकार ने राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के देहांत की घोषणा की।


1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040