Sunday   Jul 27th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ओलंपिक सर्वेक्षण मंडल ने टोक्यो की यात्रा की
2013-03-06 20:00:33

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सर्वेक्षण मंडल ने 4 मार्च को जापान के टोक्यो का चार दिवसीय सर्वेक्षण दौरा शुरू किया। उसी दिन सुबह आयोजित सत्कार समारोह में अतंर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सर्वेक्षण मंडल के 14 सदस्यों के अलावा जापानी प्रधानमंत्री अबे शिंजो, टोक्यो के गवर्नर नाओकी इनोस, जापानी व्यापार फ़ेडरेशन के अध्यक्ष हिरोमासा योनेकुरा समेत जापान के राजनीतिक और आर्थिक जगत के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अबे शिंजो ने अंग्रेजी में भाषण देते हुए कहा कि जापान सरकार टोक्यो को ओलंपिक का आवेदन करने के कार्य का समर्थन देती रहेगी, आशा है ओलंपिक की पवित्र आग टोक्यो में आ सकेगी। सर्वेक्षण मंडल टोक्यो द्वारा पेश किये गये 14 मुद्दों का निरीक्षण दौरा करेगा, और स्थानीय व्यायामशालाओं का निर्माण देखेगा। गौरतरब है कि वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आवेदन करने वाले तीन उम्मीदवार शहरों में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सर्वेक्षण मंडल ने पहले टोक्यो की यात्रा की। इस के बाद वह मैड्रिड और इस्तानबुल की यात्रा करेगा।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040