Thursday   may 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पिस्टोरियस अब भी आश्चर्य व दुख में डूबे हुए
2013-03-04 18:55:58

दुनिया में ब्लेड रनर के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी पैरा ओलंपिक चैंपियन ऑस्कर पिस्टोरियस के चाचा ने 16 फ़रवरी को मीडिया से इन्टरव्यू में कहा कि पिस्टोरियस के परिजनों ने अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए जानबूझकर हत्या किए जाने के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पिस्टोरियस अब भी आश्चर्य व दुख में डूबे हुए हैं। उधर दक्षिण अफ़्रीकी मीडिया ने इस घटना के कुछ और पहलुओं का खुलासा किया है।

15 फ़रवरी को पिस्टोरियस के परिजनों के वक्तव्य जारी करने के बाद 16 फ़रवरी को पिस्टोरियस के चाचा अनोद व उनकी छोटी बहन ऐमी ने एक साथ प्रिटोरिया स्थित घर में मीडिया को इन्टरव्यू दिया। यह पहली बार है कि उनके परिजनों ने टी.वी. मीडिया को इन्टरव्यू दिया। और खुद वक्तव्य भी जारी किया। इसमें पिस्टोरियस के परिवार जनों ने अभियोजन पक्ष द्वारा जानबूझकर लगाए गए हत्या के आरोपों का पूरी तरह खंडन किया। वक्तव्य में यह कहा गया है कि पिस्टोरियस पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाने से हम आहत हैं। हमें विश्वास है कि इस आरोप के समर्थन में कोई भी सबूत नहीं मिलेगा। और सभी सबूत यह साबित कर सकते हैं कि यह घटना एक जानबूझकर हत्या नहीं है।

अनोद ने इस बात की चर्चा नहीं की कि हत्या किस स्थिति में हुई। लेकिन उन्होंने बताया कि पिस्टोरियस व उनकी प्रेमिका रीवा ने पिछले वर्ष नवंबर से डेटिंग शुरू की। दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे थे। और उन्होंने एक साथ अपने भविष्य की योजना भी तैयार की थी। रीवा के साथ पिस्टोरियस बहुत खुश थे, और पहले से ज्यादा खुश थे। अनोद ने यह भी कहा है कि हमारा पूरा परिवार बहुत दुखी है, क्योंकि पिछले कई महीनों से हम रीवा को अच्छी तरह जानते हैं। और उसे बहुत पसंद करते हैं। पिस्टोरियस भी आश्चर्य व दुख में बेहोश हो गए। अनोद ने कहा कि पिस्टोरियस के परिजनों के रूप में हम पहले की तरह उन का समर्थन करते रहेंगे, और जानबूझकर हत्या के आरोप का कड़ा विरोध करते हैं।

दक्षिण अफ़्रीकी जनता के मन में पिस्टोरियस का स्थान केवल नेल्सन मंडेला के पीछे है। एक ऐसी हत्या इस राष्ट्रीय हीरो से जुड़ी हुई है, दक्षिण अफ़्रीकी जनता पर इस घटना का प्रभाव सुनामी से भी बड़ा होगा। इस घटना के बाद दक्षिण अफ़्रीका की मीडिया इस बारे में तरह-तरह की रिपोर्ट पेश कर रही है। और इन्टरव्यू लेने के लिये कई संवाददाता भी भेजे जा रहे हैं। ताकि घटना की असलियत का जल्द ही पता लग सके।

दक्षिण अफ्रीका की एको अख़बार के अनुसार पिस्टोरियस ने अपनी प्रेमिका को गोली चलाने के बाद उन्हें बचाने के लिये कृत्रिम सांस देने की कोशिश की है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि घटनास्थल पर खून से यह देखा जा सकता है कि जब पिस्टोरियस ने गोली चलायी, तो उस समय रीवा बाथटब के पास बैठी हुई थी। गोली चलाने के बाद पिस्टोरियस रीवा को बचाने के लिये उन्हें कमरे में ले गए। उनके शव के पास खून से सने तौलिए भी मिले।

रिपोर्ट के अनुसार उस क्षेत्र के सुरक्षा गार्ड व पिस्टोरियस के पड़ोसी गोली चलाने की आवाज़ सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे, तो रीवा ज़िंदा थी, लेकिन कुछ समय के बाद उसकी सांसें रुक गई। दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की। और सिर्फ़ यह कहा है कि सभी सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पिस्टोरियस की प्रेमिका रीवा ने पिछले वर्ष जमैका में एक टी.वी. कार्यक्रम में शूटिंग की। यह कार्यक्रम निर्धारित समय के मुताबिक 16 फ़रवरी की रात को दक्षिण अफ़्रीकी टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया। और साथ ही रीवा की याद में एक विशेष प्रोग्राम भी पेश किया गया। इसके विपरीत घटना के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीवी चैनलों में पिस्टोरियस से जुड़े सभी विज्ञापन हटा लिए गए। यह देखा जा सकता है कि इस जोड़े के प्रति दक्षिण अफ़्रीकी जनता कैसा रुख अपना रही है।

ब्लेड रनर की दुखद घटना से लोग फिर एक बार दक्षिण अफ़्रीका के सुरक्षा मामले पर ध्यान दे रहे हैं। विश्व में दक्षिण अफ़्रीका की हिंसक अपराध दर सबसे अधिक वाले देशों में से एक है। कई परिवार अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं। दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हालांकि पिछले 15 वर्षों में गंभीर अपराधों की संख्या में काफी कमी आई है। लेकिन हर वर्ष एक लाख लोगों में 37 मामले जानबूझकर हत्या करने के सामने आते हैं। यह संख्या अमेरिका से छह गुना है और ब्रिटेन से बीस गुना।

आखिर दक्षिण अफ़्रीका में अपराध दर इतनी ऊँची क्यों है?कुछ लोगों का मानना है कि नस्ल भेद व्यवस्था का हिंसक इतिहास इसका मुख्य कारण है। कुछ लोगों के विचार में ऊंची बेरोजगारी दर व गरीबी के चलते लोग अपराध करने लगते हैं। और कुछ लोग कहते हैं कि यह एक सामाजिक समस्या है। क्योंकि दक्षिण अफ़्रीका में दो तिहाई अश्वेत लोगों के परिवारों में पिता नहीं हैं, और कई परिवारों में पारिवारिक हिंसा भी आम बात है। दक्षिण अफ़्रीका में पारिवारिक हिंसा विश्व में सबसे गंभीर है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में 60 हजार से ज्यादा महिलाएं व बच्चे हर महीने में घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, हाल के कई वर्षों में 60 से ज्यादा महिलाएं अपने प्रेमी या पति द्वारा मार डाली गयीं। ऐसी वास्तविकता को देखकर लोग सचमुच बहुत दुःखी हुए। दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति ने भी कई बार कहा कि हिंसक अपराधों पर कोई दया नहीं दी जाएगी। लेकिन अपराधों को कम करने में समाज के विभिन्न पक्षों की समान कोशिश की ज़रूरत होती है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040