Web  hindi.cri.cn
तेल व गैस अन्वेषण पर टेंडर जारी करेगा श्रीलंका
2013-02-28 11:16:30

श्रीलंका इस वर्ष मार्च में तेल व गैस अन्वेषण संबंधी लाइसेंस पर दूसरे दौर के टेंडर जारी करेगा। श्रीलंकाई पेट्रोलियम संसाधन विकास सचिवालय यानी पीआरडीएस ने हाल में कोलंबो में इसकी जानकारी दी।

सरकार का कहना है कि नई निविदा 7 मार्च को अमेरिका में होगी। इस दौरान पीआरडीएस संबंधित जानकारियों पर प्रकाश डालेगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर ने कहा कि वर्तमान में श्रीलंका तेल का उत्पादन नहीं करता है। तेल व गैस अन्वेषण कार्य से श्रीलंका ईंधन का आयात कम करेगा। वर्ष 2009 से श्रीलंका सरकार ने देश में तेल व गैस के अन्वेषण को ज़्यादा महत्व दिया। वर्तमान में हर वर्ष श्रीलंका 5 अरब डॉलर के ईंधन का आयात करता है।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040