Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन से सीखने की अपील की भारतीय विशेषज्ञ ने
2013-02-17 16:33:36

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विश्लेषण संस्थान के विशेषज्ञ स्मिता पुरुषोत्तम ने 15 फ़रवरी को ईकनॉमिक टाइम्स समाचार पत्र में लेख जारी कर कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन से अनुभव सीख सकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में निभिन्न देश तकनीकी क्षेत्र में प्रतियोगिता कर रहे हैं। इसके लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर करता है, लेकिन चीन ने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। इसलिए भारत को चीन से सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन तकनीकी अनुकरण करने के साथ-साथ तकनीकी नवाचार को भी प्रोत्साहन दे रहा है। चीन के कई नेता तकनीकी विशेषज्ञ हैं, वे तकनीकी जगत में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा चीन ने स्थानीय तकनीकी नवाचार के लिए दिशानिर्देश भी बनाए हैं। साथ ही चीन ने तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए सिलसिलेवार सुधार भी किया। भारत को भी ऐसा करने की ज़रूरत है।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040