Friday   may 2th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ब्लेड रनर ने की अपनी गर्लफ्रैंड की हत्या
2013-02-15 17:23:01

दुनिया में ब्लेड रनर के नाम से मश्हूर दक्षिण अफ्रीकी पैरा ऑलंपिक चैंपियन धावक ऑस्कर पिस्टोरियस पर अपनी गर्लफ्रैंड को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। अब स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

रिपोर्ट के अनुसार उन के घर में एक महिला को गोली लगी जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि घटना स्थल पर एक पिस्तौल बरामद की गई और महिला को चार गोलियां लगीं थीं जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने संदिग्ध अपराधी पिस्टोरियस को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि पिस्टोरियस ने संभवतः अपनी गर्लफ्रैंड को अपने घर में घुसा चोर समझा था और आत्मरक्षा के लिए गोली चलायीं। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

यहाँ बता दें, वर्ष 1986 में जन्मे पिस्टोरियस ने पेइचिंग पैरा ऑलंपिक में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वर्ष 2012 लंदन पैरा ऑलंपिक गेम्स में उन्होंने 400 मीटर दौड़ और 4 गुणा 100 मीटर रिले में दो खिताब जीते।


<< 1 2 3 4 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040