Web  hindi.cri.cn
वसंतोत्सव में पर्यटन फैशन बन गया
2013-02-12 18:42:28

इधर के वर्षों में चीन में वसंतोत्सव के दौरान अधिकाधिक लोगों ने परंपरा के अनुसार घर लौटकर परिवारों और मित्रों से मिलने के अलावा 7 दिनों की छुट्टियों का फायदा उठाकर सपरिवार देश के दूसरे क्षेत्रों या विदेशों की यात्रा करने का कार्यक्रम भी बनाया है। अनुमान के अनुसार वर्तमान वसंतोत्सव के दौरान 21 करोड़ 10 लाख लोग सैर-सपाटे बाहर जाएंगे, जो एक नया रिकोर्ड है।

पेइचिंग के रहने वाले वांग श्यैन-मिन वसंतोत्सव मनाने के लिए अपने माता-पिता को साथ लेकर इंडोनेशिया के बाली द्वीप जाने को हैं। उन्होंने कहाः

` देश के बाहर किसी स्थान पर वसंतोत्सव मनाने से मातृभूमि की याद का सा अच्छा एहसास हो सकता है। माता-पिता को साथ लेकर वहां जाने से परिवारों से मिलने और पर्व मनाने जैसी मेरी दो इच्छाएं साथ-साथ पूरी हो सकती हैं। इस के अलावा सुरम्य प्रकृति की गोद में हमें विरल प्रसंन्नता भी मिल सकती है।`

चीनी पर्यटन अनुसंधान प्रतिष्ठान के नवीनतम अनुमान से पता चलता है कि वर्तमान वसंतोत्सव के दौरान 76.8 प्रतिशत लोगों ने देश के दूसरे क्षेत्र और विदेश जाने की योजना बनाई है, जो पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है। मतलब है कि 21 करोड़ 10 लाख लोग वसंतोत्सव मनाने के लिए दूसरे क्षेत्र या विदेश जाएंगे। ऐसे में पर्यटन से 1 खरब 20 अरब चीनी य्वान की आय प्राप्त होगी, जो पिछले साल से एक चौथाई अधिक है। चीनी पर्यटन अनुसंधान प्रतिष्ठान के एक जिम्मेदार व्यक्ति ली जोंग-क्वांग ने कहाः

` वसंतोत्सव के दौरान देश में पर्यटन-बाजार गर्म रहता है। दक्षिणी भाग में मौसम सुहावना होता है और उत्तरी भाग में ठंड होने के बावजूद सुन्दर बर्फीले दृश्य आकर्षित होते हैं। पेइचिंग, शांगहाई, सानया और हार्पिन जैसे प्रमुख शहर, चाहे वे दक्षिणी भाग में या फिर उत्तरी भाग में स्थित च्यों न हो, लोगों को अपनी ओर खींचते रहते हैं। जहां तक पर्यटकों की पसंद के देशों का तालुक है, वे मुख्यतः जापान, कोरिया गणराज्य,सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और माल्टीव हैं, हां, यूरोपीय देश और अमेरिका भी लोगों को आकर्षित करते हैं।`

वर्तमान वसंतोत्सव में विदेश जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 80 लाख अनुमानित है, जो पर्टयकों की कुल संख्या का 7.5 प्रतिशत बनता है।

पिछले साल पर्यटन के रास्ते में मिली मुसिबतों के आधार पर बनी एक चीनी फिल्म देश के ऑफिंस बॉक्स पर सुपरहिट रही। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की प्रष्ठभूमि थाईलैंड है। इसलिए इस फिल्म ने चीनी लोगों में थाईलैंड की यात्रा करने का मन बनवाया है। अनेक पर्यटन कंपनियों ने भी थाईलैंड की यात्रा संबंधी कई विशेष कार्यक्रम बनाए हैं। थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रमुख सूराफुन का कहना हैः

`चीन का वसंत त्यौहार थाईलैंड की पर्यटन कंपनियों के लिए बड़ी कमाई करने का एक अच्छा मौका है। इस पर्व के दौरान थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन-क्षेत्रों में आम दिनों के मुकाबले अधिक रंगारंग सांस्कृतिक एंव मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और अधिक किस्मों के स्वादिष्ट भोजन भी परोसे जाएंगे। इसलिए चीनियों के अलावा दूसरे देशों के पर्यटक भी अतिरिक्त अच्छा-खासा आनन्द उठा सकते हैं।`

चीन के पूर्वोत्तर में वसंतोत्सव के दौरान मौसम बहुत ठंडा होता है। भारी हिमपात के कारण वहां बर्फीली मूर्ति बनाने, स्केटिंग और स्किंग जैसी गतिविधियां बहुत लोकप्रिय हैं।हार्पिन इस क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध शहर है। बर्फ-कला इस की पहचान है। हर साल इस शहर में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बर्फीली मूर्ति कला उत्सव मनाया जाता है। बेशक वसंतोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

सिंगापुर से आई पर्यटक होंग चिंग-चिंग ने हमारे संवाददाता से कहा कि इस साल के शुरू में ही उन्होंने वसंतोत्सव मनाने के लिए हार्पिन आने का निर्णय लिया था, ताकि वह और उन के घरवाले बर्फ देखे और बर्फबारी में रहने का अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने कहाः

`हम उष्णकंटिबंधीय देश से आये हैं। जहां हमारे देश में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है, वहां हार्पिन में वह शून से 25 नीचे डिग्री सेल्सियस बताया गया है। यहां जाड़े के दिनों में रहना हमारे लिए अपू्र्व और अविस्मरणीय अनुभव है।`

चीन के दक्षिणी छोर पर स्थित हाईनान प्रांत वसंतोत्सव के दौरान ढेर सारे पर्यटकों का गंतव्य है। इस प्रांत का सानया शहर पर्यटन के क्षेत्र में चीन के सर्वोच्च पायदान पर रहा है। इस शहर की पर्यटन-समिति के अध्यक्ष चो छुंन-ह्वा ने कहाः

`वसंतोत्सव के दौरान सानया में पर्यटन का व्यस्त दौर है। इस समय देश का उत्तरी भाग कोहरे और भयानक धुंध को झेल रहा है, पर यहां सानया में मौसम सुहाना होने के साथ-साथ वायु की गुणवत्ता भी उम्दा है। हम ने पर्यटकों के लिए रहने, खाना खाने और खेलने की संतोषजनक सुविधाएं तैयार की हैं, ताकि वे यहां बड़ी खुशी से वसंतोत्सव मना सके। `

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040