Wednesday   Jul 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वन च्या पाओ ने संकट पीड़ितों के साथ वसंत त्योहार मनाया
2013-02-10 15:49:22

8 और 9 फरवरी को चीनी प्रधानमंत्री वन च्या पाओ ने शान शी प्रांत के मिए शीए और ल्ये यांग कस्बे, कान सू प्रांत के खांग शीए और च्यो छ्यू कस्बे पहुंचकर विभिन्न जातियों के लोगों के साथ वसंत त्योहार मनाया।

वर्ष 2008 में वन छुए में आए जबरदस्त भूकंप का शान शी प्रांत के हान च्योंग और कान सू प्रांत के ल्यूंग नान क्षेत्रों पर बहुत बुरा असर पड़ा था। वर्ष 2010 के 8 अगस्त को च्यो छयू में बड़ा भूस्खलन हुआ था। श्री वन च्या पाओ इन क्षेत्रों में पुनर्निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं।

च्यो छयू में श्री वन चा पाओ ने भूस्खलन स्मारक पर फूलमाला चढ़ाई। उन्होंने कहा कि च्यो छ्यू में पुनर्निर्माण का काम अच्छी तरह किया गया है। एक नए च्यो छ्यू का निर्माण किया गया है और जहां पर सुरक्षा और शांति है वहां पर विभिन्न जातियों के लोगों का जीवन सुखमय है और भविष्य सुन्दर होता है। हमें प्रकृति का सम्मान करते हुए प्रगति करना चाहिए और हमेशा से लोगों की सुरक्षा और हित को पहले स्थान पर रखना चाहिए।

इस वर्ष श्री वन च्या पाओ ने तीसरी बार च्यो छ्यू की यात्रा की। हाल के दो वर्षों में 170 पुनर्निर्माण-परियोजनाओं में से 169 पूरी हो चुकी हैं।

(वनिता)


<< 1 2 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040