Saturday   may 17th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वन च्या पाओ ने दी देशवासियों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं
2013-02-08 19:27:49

चीनी प्रधानमंत्री वन चा पाओ ने 8 फरवरी को वर्ष 2013 के वसंत त्योहार के शुभ-मिलन समारोह में कहा कि विभिन्न स्तरीय सरकारों को जनता से प्यार करने के आधार पर आम लोगों को सुविधा दिलाने के लिए नीति बनाने की आवश्यकता है और हर समय आम लोगों के जीवन की स्थिति अपने हृदय में रखना चाहिए।

श्री वन चा पाओ ने कहा कि आम लोगों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाना चाहिए, मितव्ययिता से काम करना चाहिए, ताकि शांतिपूर्ण, प्रसन्नता और सभ्य तरीके वाला वसंत त्योहार मनाया जा सके।

उन्होंने वसंत शुभ-मिलन समारोह में विभिन्न जातियों के लोगों, हांगकांग और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों के लोगों, थाईवानी देशबंधुओं और विदेश में रह रहे चीनी मूल वाले व्यक्तियों को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

श्री वन चा पाओ ने कहा कि इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना पर अमल करने का एक वर्ष है। सुधार और खुलेपन की नीति का पालन करते हुए आर्थिक व सामाजिक विकास को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि लोगों को सुधार और विकास का लाभ मिले सके और अर्थतंत्र के निरंतर विकास के साथ सामाजिक स्थिरता बनाई रखी जा सके।

(वनिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040