तिब्बत में पिछले एक साल में काफी विकास हुआ है, यानी तिब्बत पूरी तरह बदल चुका है। वास्तव में तिब्बत की अर्थव्यवस्था, यातायात, शिक्षा, पर्यटन व पर्यावरण सुरक्षा में व्यापक विकास हो रहा है। ल्हासा स्थित नेपाली कांसुलेट हरी प्रसाद बास्याल ने 22 जनवरी को यह बात कही।
एक साल पहले बास्याल ल्हासा स्थित कांसुलेट बने। उस समय चीन का वसंत त्योहार और तिब्बती पंचाग का नया साल धूमधाम से मनाये जा रहे थे। इसकी चर्चा में बास्याल ने कहा कि मैंने देखा कि चाहे वह वसंत त्योहार हो या तिब्बती नया साल, न सिर्फ़ हान जाति के लोगों बल्कि तिब्बती लोगों ने भी दोनों त्योहारों का खूब मज़ा लिया। सभी लोग पटाखे व आतिशबाज़ी कर त्योहार की खुशियां मनाते हैं। जो कि बहुत दिलचस्प है।
कांसुलेट बनने के बाद बास्याल ने सबसे पहले लिन ची व शिकाचे का दौरा किया। सभी पर्यटकों की तरह वहां के सुन्दर दृश्यों ने बास्याल पर गहरी छाप छोड़ी है। पर इसके अलावा उन्होंने और भी चीजें देखी। इस बारे में उन्होंने कहा कि तिब्बत सरकार ने जनता के लिये सभी ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया है। इन सभी बातों ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।
चंद्रिमा