Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करेंगे चीन व भारत
2013-01-18 17:11:26

चीनी मानव संसाधन व सामाजिक कल्याण मंत्रालय के मंत्री ई वेईमिन के निमंत्रण पर भारतीय राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने 14 से 17 जनवरी तक चीन की यात्रा की। दोनों नेताओं ने देश का प्रबंधन करने, अधिकारियों का आदान प्रदान और एक दूसरे के यहां अधिकारियों को प्रशिक्षण देने आदि मुद्दों पर विस्तृत व गहन रूप से विचारों का आदान प्रदान किया। इस के बाद दोनों पक्षों ने मानव संसाधन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सी.आर.आई के संवाददाता से साक्षात्कार में भारतीय गृहमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि चीन व भारत दोनों देशों का लम्बा इतिहास रहा है। दोनों के बीच गहरी मित्रता है। इसी आधार पर दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बेहतर बनाने के लिए सोच-विचार करना चाहिए।

(श्याओयांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040