Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन व भारत आपसी विश्वास को प्रगाढ़ करें: चीनी नेता
2013-01-14 18:36:15

चीन व भारत पर्याप्त बुद्धिमत्ता व क्षमता के जरिए आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने में सक्षम हैं। यह बात चीनी केंद्रीय फौजी आयोग के उपाध्यक्ष श्वू छींल्यांग ने 14 जनवरी को पेइचिंग में भारतीय रक्षा सचिव शर्मा से मुलाकात के समय कही। शर्मा चीन व भारत के प्रतिरक्षा मंत्रालयों के बीच पांचवे प्रतिरक्षा व सुरक्षा सलाह मश्विरे में भाग लेने पेइचिंग आए थे।

श्वू छींगल्यांग ने कहा कि चीन व भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी देश होने के साथ-साथ विश्व में सब से बड़े विकासमान देश भी हैं। आर्थिक व सामाजिक विकास और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सिलसिलेवार सवालों पर दोनों के समान विचार हैं। मैत्रीपूर्ण सहयोग करना दोनों देशों की जनता की अभिलाषा और विश्व विकास की प्रवृत्ति से मेल खाता है। उम्मीद करते हैं कि दोनों देश पर्याप्त बुद्धिमत्ता व क्षमता से आपसी संबंधों का अच्छी तरह निपटारा कर सकेंगे।

मुलाकात में शर्मा ने कहा कि भारत, भारत-चीन संबंध को बड़ा महत्व देता है। उन्हें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच प्रतिरक्षा पर सहयोग निरंतर आगे विकसित किया जा सकेगा।

(श्याओयांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040