Web  hindi.cri.cn
शिकाचे में सीमा व्यापार का तेजी से विकास
2013-01-08 13:59:06

तिब्बत के शिकाचे का याडूंग इलाका भारत व भूटान से सटा है। सीमा की कुल लंबाई 290 कि.मी है और इस क्षेत्र से जुड़ने वाले 43 मार्ग हैं। इस विशेषता के कारण याडूंग एक महत्वपूर्ण व्यापार क्षेत्र बन गया है।

इन वर्षों में याडूंग में छोटे पैमाने पर सीमा व्यापार में वृद्धि देखी गई है। 2012 के अंत तक व्यापार राशि 9 करोड़ 78 लाख 48 हजार 900 य्वान था, जिसमें निर्यात राशि 2 करोड़ 92 लाख 65 हजार य्वान और आयात राशि 6 करोड़ 95 लाख 83 हजार 900 य्वान था।

सीमा शुल्क निरीक्षण डेटा के मुताबिक हाल ही में निर्यातित मालों में कपड़े, बिस्तर, जूते, मफलर मुख्य रूप से शामिल हैं और आयातित मालों में बिस्कुट, कैंडी, चीनी, चावल आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

(नीलम)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040