अमेरिका के चालक रहित विमानों ने 6 जनवरी को पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में कई ठिकानों पर लगभग 10 मिसाइलें दागी, जिससे कम से कम 16 व्यक्ति मारे गए और अन्य 7 घायल हुए।
पाक मीडिया के अनुसार 5 अमेरिकी ड्रोन विमानों ने दक्षिण वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में स्थित ऐसे कई मकानों पर, जिनमें आतंकियों के छिपे होने का संदेह था। वहां करीब 10 मिसाइलें दागीं गई। तीन मकान पूरी तरह से तबाह हो गए। हालांकि अब तक सभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
(ललिता)





