Web  hindi.cri.cn
नव वर्ष का संदेश दिया चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने
2012-12-31 18:38:03

नव वर्ष की पूर्ववेला में चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 31 दिसंबर को चाइना रेडियो इन्टरनेशनल, केन्द्रीय जन रेडियो और चीनी केन्द्रीय टीवी स्टेशन के जरिए नव वर्ष का संदेश दिया, शीर्षक है हाथ में हाथ डालकर विश्व शांति और समान विकास बढ़ाओ। लीजिए सुनिए विस्तार सेः

बहनों, भाइयों, कामरेड और दोस्तों,

नव वर्ष की घंटी बजने वाली है, 2013 वर्ष आ रहा है। मैं बड़ी खुशी के साथ चाइना रेडियो इन्टरनेशनल, केन्द्रीय जन रेडियो और सीसीटीवी के जरिए सारे देश की विभिन्न जातियों की जनता, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के देशबंधुओं, मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के देशबंधुओं, थाईवान देशबंधुओं, समुद्रपारी प्रवासी चीनियों और सारी दुनिया के विभिन्न देशों और क्षेत्रों के दोस्तों को नव वर्ष पर मुबारक दे रहा हूं।

2012 वर्ष चीनी सुधार व खुलेपन और आधुनिक निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाला साल है। चीनी जनता ने हाथ मिलाकर एकजुट होकर कठिनाइयों को दूर कर दिया है, जिससे चीनी आर्थिक व सामाजिक विकास में स्थिरता के साथ साथ प्रगति करने के बेहतरीन प्रवृर्ति दिखाई दी है। विभिन्न कार्यों का सर्वांगिण रूप से विकास हो गया है। जन जीवन में निरंतर सुधार हुआ है। चीन ने सर्वांगिण रूप से कूटनीति, विभिन्न देशों के साथ आदान-प्रदान व सहयोग को लगातार बढ़ावा दिया है, अन्तरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय होट मामलों को सुलझाने में सक्रिय रूप से भाग लिया है और विश्व शांति और विकास के लिए नया योगदान कर दिया है।

2012 चीनी विकास प्रक्रिया में भारी और दूरगामी महत्व रखने वाला साल है। कुछ समय पहले आयोजित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस और 18वीं कांग्रेस के प्रथम पूर्णाधिवेशन में खुशहाल समाज का पूर्ण रूप से निर्माण करने और सुधार और खुलेपन को गहराने की शानदार रुपलेखा का विवरण किया गया है और सुचारू रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नई व पुरानी केन्द्रीय नेतृत्वकारी संस्थाओं का स्थानांतरण हो गया है। वर्तमान में चीन की विभिन्न जातियों की जनता चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रिय कमेटी, जिसके महासचिव कामरेड शी चिन फिंग हैं, के ईर्ट-गिर्ट घनिष्ठ रूप से एकजुट होकर अडिग रूप से खुशहाल समाज का संपूर्ण रूप से निर्माण करने के लिए संघर्ष कर रही है।

2013 वर्ष में चीन सरकार और चीनी जनता के लिए यह जरूरी है कि चीनी विशेषता वाले समाजवादी महान झंटा उठाकर वैज्ञानिक विकास पर कायम रहकर आर्थिक विकास तौर-तरीके को समायोजित किया जाए, स्थिरता के साथ साथ प्रगति करने के आम कार्य उसुल का अनुसरण करते हुए सुधार व खुलेपन और समाजवादी आधुनिकीकण के निर्माण को पूर्ण रूप से बढ़ावा दिया जाए, ताकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में सुनिश्चित लक्ष्य के लिए अनुकुल स्थिति तैयार किया जा सके। हम अविचल रूप से एक देश दो व्यवस्थाएं, हांगकांग वासियों द्वारा हांगकांग के प्रशासन, मकाओ वासियों द्वारा मकाओ के प्रशासन, उच्च स्तरीय स्वशासन के सिद्धांतों को अविचल रूप से लागू कर आदान-प्रदान और सहयोग को गहराई में ले जाएंगे और हांगकांग व मकाओ की दीर्घकालिक और समृद्धिशाली स्थिरता को बढ़ावा देंगे। हम थाईवान जलटमरूमध्य के दोनों तटों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास को बढ़ाना जारी रखेंगे और दोनों तटों के देशबंधुओं की भलाई और चीनी राष्ट्र के मूल हितों को बनाए रखेंगे।

वर्तमान में अन्तरराष्ट्रीय पारिस्थिति में गहन और जटिल परिवर्तन हो रहा है। शांति, विकास, सहयोग, उभय जीत विभिन्न देशों की जनता की समान अभिलाषा है। विभिन्न देश दिन ब दिन एक दूसरे पर घनिष्ठ रूप से आश्रित हो गए हैं। साथ ही विश्व वित्तीय संकट का प्रभाव गहरा हो रहा है। विश्व अर्थव्यवस्था में मंद वृद्धि की प्रवृति बनी रहेगी। कुछ देशों और क्षेत्रों में डावांडोल हो रहा है, विश्व फिर भी बहुत असुरक्षित है।

मानव जाति के पास एक पृथ्वी मात्र है। विभिन्न देश एक विश्व में सहस्तित्व रहते हैं। विश्व शांति और विकास के लिए यह जरूरी है कि विभिन्न देशों की जनता हाथ में हाथ डालकर समान रूप से आगे बढ़ाएं। चीनी जनता शुरू से अंत तक विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने की दृढ़ शक्ति है। जाए अन्तरराष्ट्रीय परिस्थिति में कौन सा बदलाव क्यों न हो, चीनी जनता शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहने को संकल्पबद्ध है। चीन पहले की ही तरह शांतिपूर्ण सहस्तित्व के पांत सिद्धांतों के आधार पर विभिन्न देशों के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग का सकारात्मक रूप से विकास करेगा, शांतिपूर्ण तौर तरीकों के जरिए अन्तरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय होट मामलों को समुचित रूप से सुलझाएगा, विश्व अर्थव्यवस्था में प्रबल, सतत व संतुलित वृद्धि को बढ़ाने की कोशिश करेगा और जिम्मेदाराना बड़े देश की भूमिका निभाएगा।

मुझे विश्वास है कि जब सब लोग विभिन्न देशों की जनता की अभिलाषा और विश्व विकास के धारा के अनुरूप समान कोशिश करेंगे, तो विश्व शांति और विकास के सर्वोच्च कार्य को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा और विभिन्न देशों की जनता की भलाई को निरंतर नई बुलंदी पर पहुंचाई जागी।

अंत में मैं पेइचिंग में सब लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।

श्रोताओ, अभी आप ने जो सुना है, वो नव वर्ष के मौके पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ के संदेश सुन रहे थे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040