Web  hindi.cri.cn
चीनी तिब्बती सांस्कृतिक मंडल की फ्रांस यात्रा 
2012-11-29 10:54:12

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के प्रशासन कॉलेज के उप प्रधान फूपू त्सेरिंग के नेतृत्व में चीनी तिब्बती सांस्कृतिक आदान प्रदान मंडल ने 28 नवम्बर को पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय असेम्बली के सांसदों के साथ वार्ता कर विचार विमर्श किया।

यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन के बाद विदेश जाने वाला पहला तिब्बती सांस्कृतिक मंडल है। 28 नवम्बर की सुबह तिब्बत के प्रशासन कॉलेज के उप प्रधान फूपू त्सेरिंग और मंडल के अन्य छह सदस्यों ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय असेम्बली के सांसद चास्साइग्ने अंड्रे और असेन्सी फ्रांकोइस के साथ विचार-विमर्श किया। फूपू त्सेरिंग ने इन दोनों सांसदों को सीपीसी की 18वीं कांग्रेस के सफल आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा:"चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन के बाद हम तिब्बती संस्कृति और विकास के आदान प्रदान के लिए फ्रांस गए। 18वीं कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावशाली सम्मेलन है, जो चीन में आयोजित होने वाला प्रमुख सम्मेलन भी है। इस कांग्रेस ने भावी दस सालों में चीन के विकास के लिए परियोजना व मार्गदर्शन किया और सीपीसी के नए केंद्रीय नेता चुने गए।"

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के दौरान नए सत्र के नेतागण चीनी अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों के विकास पर बड़ा ध्यान देते हैं। फूपू त्सेरिंग ने दो फ्रांसीसी सांसदों को मौजूदा प्रतिनिधिमंडल की फ्रांस यात्रा का मकसद बताते हुए कहा:

"इस बार हम तिब्बती सांस्कृतिक आदान प्रदान और तिब्बत में आर्थिक व सामाजिक विकास की स्थिति से अवगत कराने आए हैं। साथ ही हम फ्रांस जैसे विकसित देशों से बेहतर अनुभव सीखने आए हैं। ताकि तिब्बत के आर्थिक व सामाजिक विकास को आगे बढ़ावा मिल सके। हमारे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सब संस्कृति और आर्थिक व सामाजिक विकास के अनुसंधान में जुटे हैं।

जन जीवन के सुधार को गति देना और पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण 18वीं कांग्रेस में निश्चित दो अहम निर्णय हैं। इस बारे में तिब्बती प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष फूपू त्सेरिंग ने दो फ्रांसीसी सांसदों के साथ विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने कहा:

"हम जन जीवन से ज़ड़े मामलों को मज़बूत करते हैं और पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण निर्माण को महत्व देते हैं। और हमने तिब्बत में सुनहरे नीले आसमान की रक्षा के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए। 18वीं कांग्रेस की रिपोर्ट में एक सुन्दर चीन का निर्माण वाला विचार पेश किया गया।मतलब है कि हमें न सिर्फ़ आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक निर्माण को अच्छी तरह करना चाहिए, बल्कि पारिस्थितिकी पर्यावरण निर्माण पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस रणनीतिक निर्णय का चीनी लोगों ने स्वागत किया है।"

फ्रांसीसी राष्ट्रीय असेम्बली के सांसद चेस्साइग्ने अंड्रे ने चीनी तिब्बती प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को फ्रांस के राष्ट्रीय असेम्बली और फ्रांसीसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थिति से अवगत कराया। और अध्यक्ष फूपू त्सेरिंग द्वारा सीपीसी की 18वीं कांग्रेस और तिब्बत की वर्तमान स्थिति के बारे में दी गई जानकारी सुनी। उन्होंने तिब्बत में प्रमुख आर्थिक व्यवसाय, पर्यटन उद्योग के विकास को लेकर प्रतिनिधि मंडल से सवाल पूछे और दोनों के बीच विचारों का आदान प्रदान किया। सांसद चेस्साइग्ने अंड्रे ने इस प्रकार के संपर्क व आदान प्रदान की प्रशंसा करते हुए कहा:

"इस प्रकार के आदान प्रदान व वार्ता के जरिए हम और स्पष्ट रूप से चीन के रूख समझ सकेंगे और साथ ही तिब्बत से आए प्रतिनधियों के साथ विचारों का आदान प्रदान भी कर सकेंगे। दूसरा बिंदु ज्यादा अहम है। क्योंकि तिब्बती लोग तिब्बती सवाल के प्रमुख पात्र हैं।"

इसके अलावा फ्रांसीसी सांसद असेन्सी फ़्रांकोइस ने कहा कि वर्तमान में कई फ्रांसीसी लोग तिब्बत को चीन की प्रदेशिक भूमि का एक अभिन्न अंग नहीं मानते। इसका कारण है कि वे खुद तिब्बत की वर्तमान स्थिति व चीन की नीति नहीं जानते। उन्होंने कहा कि चीन की प्रादेशिक भूमि के एक अभिन्न अंग के रूप में आज के तिब्बत में प्राप्त उपलब्धियों के वे प्रशंसक हैं।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040