Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण में समर्थन देने की अपील की चीन ने
2012-11-28 11:20:58

संयुक्त राष्ट्र में तैनात चीनी उप प्रतिनिधि वांग मिन ने 27 नवंबर को कहा कि अफ़गान जनता की स्वायत्तता व स्वामित्व को आगे बढ़ाते हुए अफ़गान लोगों को जल्द से जल्द अपनी इच्छा से देश के शासन करने का लक्षय पूरा करना है। साथ ही अफगानिस्तान के राजनीतिक,आर्थिक,सुरक्षा आदि क्षेत्रों में कार्य के संतुलित किकास की सुनिश्चित भी करना चाहिये।ताकि अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण को आगे बढ़ावा देने के साथ-साथ उसकी शांति,स्थिरता व विकास भी प्राप्त हो सके।

संयुक्त राष्ट्र की 67वीं महासभा में अफ़गानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा की गई।वांग मिन ने भाषण देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफ़गानिस्तान की संप्रभुता,स्वतंत्रता व क्षेत्रीय अखंडता के पूरे सम्मान करने के आधार पर अफ़गानिस्तान को सतत विकास व शासन करने की क्षमता बढ़ाने का समर्थन करना चाहिये।ताकि अफगान लोगों के अपने देश को नियंत्रण करने का लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान के पुननिर्माण को बढ़ाने के साथ-साथ राजनीतिक प्रक्रिया,आर्थिक विकास,सुरक्षा व स्थिरता,राष्ट्रीय सुलह आदि सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास भी सुनिश्चित किया जाना है।

वांग मिन ने कहा कि चीन दृढ़ता से अफगानिस्तान को अपने देश की संप्रभुता,स्वतंत्रता व अखंडता की रक्षा और स्थायी शांति,स्थिर को पूरा करने में किये गए प्रयास का समर्थन करता है।अब अफ़गानिस्तान के शांतिपूर्ण पुननिर्माण प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण दौर में है। एक शांतिपूर्ण,स्थिर,स्वतंत्र अफ़गानिस्तान के निर्माण के लिए अफ़गानिस्तान व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफ़गानिस्तान के निर्माण व विकास की मदद करते हुए उसे आर्थिक व समाज विकास में समर्थन देने के लिये अपनी प्रतिबंद्धताओं का पालन करने की अपील करता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अफ़गानिस्तान की शांति निर्माण प्रक्रिया में रचनात्मक रूप से शामिल कर रहा है। साथ ही अफ़गानिस्तान द्वारा आर्थिक विकास, शांतिपूर्ण पुननिर्माण आदि क्षेत्रों की प्रयासों का समर्थन करता है।भविष्य में भी चीन अफ़गान सरकार को मदद जारी रखेगा।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040