अफगान सुरक्षा बलों और नाटो की संयुक्त सेना ने 23 अक्टूबर की रात पश्चिमी प्रांत घोर में सैन्य कार्रवाई की, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए।
घोर प्रांत के सरकारी प्रवक्ता अब्दुल खातिबी के मुताबिक अफगान सुरक्षा बलों और नाटो सेना ने रात में हमला किया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार हमले में कई महिलाओं और बच्चे हताहत हुए हैं। स्थानीय सरकार इस घटना की जांच कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल ने 24 अक्टूबर को पुष्टि की कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल की सैन्य कार्रवाई से आम लोगों की मौत होने का पता चला है। वह संबंधित सूचना की पुष्टि कर रहा है।
(नीलम)