Web  hindi.cri.cn
चीन भारत से वार्ता कर सीमा समाधान चाहता है
2012-10-18 19:26:55
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेइ ने 18 अक्टूबर को पेइचिंग में कहा कि इतिहास से छोडे़ गये चीन भारत सीमा मु्द्दे के समाधान के लिए चीन भारत के साथ मैत्रीपूर्ण सलाह मशविरे के जरिये दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य उपाय खोजने की कोशिश करना चाहता है। सीमा मुद्दे के समाधान से पहले दोनों पक्षों को सीमांत क्षेत्र में शांति बनाए रखना चाहिए।

इस साल चीन भारत सीमा युद्ध की 50वीं वर्षगांठ है। अब तक चीन भारत सीमा मु्द्दे का समाधान नहीं हुआ है। इस प्रश्न पर होंग लेइ ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि चालू साल में चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ और भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साथ साथ चीन भारत मैत्री और सहयोग वर्ष की घोषणा की। दोनों देशों के संबंधों में स्वस्थ और स्थिर विकास जारी रहा। वरिष्ठ स्तर पर आवाजाही जारी रही है ,विभिन्न क्षेत्रों की आवाजाही और सहयोग मजबूत हो रहा है और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अच्छा संपर्क और समंव्य है। चीन भारत के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न समानता लागू कर पारस्परिक रणनीतिक विश्वास बढ़ाने और पारस्परिक लाभ वाला सहयोग गहराने को तैयार है ताकि इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिले।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040