Web  hindi.cri.cn
2012 हलुओ संस्कृति – पर्यटन दिवस पर उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ
2012-09-23 17:37:03

यूरोप और एशिया के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान के विषय पर 2012 चीनी लुओयांग के हलुओ संस्कृति – पर्यटन दिवस 22 सितंबर को चीन के हनान प्रांत के लुओयांग शहर में आयोजित हुआ।

20 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों से आने वाली लगभग 40 प्रदर्शन टीमों ने इस दिवस के उद्घाटन समारोह में शानदार प्रदर्शन किया। जिनमें दो टीमें भारत से आई हैं। पहली टीम है कलकत्ता की जिसका नाम है कला हृदय नृत्य मंडल, ये नृत्य मंडल भारत में बहुत प्रचलित है, क्योंकि उनके प्रदर्शन भारतीय विशेषता और परंपरा से भरे हुए हैं। भारतीय लोगों को विभिन्न स्थानों में इस तरह का नृत्य करना बहुत पसंद है। उनके रंग-बिरंगे राष्ट्रीय वेशभूषा भारतीय परंपरागत नृत्य को पूरी तरह दिखाया जाता है। दूसरी भारतीय टीम है पुना के नादानाम प्रदर्शनी कला अकादमी की। इस टीम यानी मंडल की सभी सदस्य महिलाएं हैं, उनका उद्देश्य नृत्य द्वारा भारतीय परंपरागत संस्कृति का प्रचार करना है।

सभी भारतीय लोग नृत्य कर सकते हैं, इसलिए भारतीय नृत्य और अधिक समृद्धि और इसका विकास हो रहा है। इन दोनों भारतीय नृत्य मंडलों ने लुओयांग शहर के लिए सबसे ठेठ और परंपरागत भारतीय नृत्य का प्रदर्शन किया है। सभी दर्शकों ने उनके शानदार प्रदर्शन का आनन्द उठाया। (मीरा)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040