Web  hindi.cri.cn
चीनी यूरोपीय शिखर सम्मेलन में चीनी प्रधान मंत्री की भागीदारी
2012-09-19 17:17:39

15वां चीनी यूरोपीय शिखर सम्मेलन 20 सितम्बर को ब्रुसेल्स में होगा, इस में भाग लेने के लिए चीनी प्रधान मंत्री वन च्यापाओ बेल्जियम को जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में, जब चीन व यूरोपीय संघ के द्विपक्षीय व्यापार यूरोपीय कर्ज संकट से प्रभावित हो रहे हैं और फोटोवॉल्टैक उत्पादों से पैदा विवाद के कारण चीन यूरोप व्यापार पर असर पड़ा है, मौजूदा शिखर सम्मेलन में आर्थिक व्यापारिक मुद्दा अधिक ध्यानाकर्षक हुआ है।

अब यूरोपीय संघ लगातार आठ सालों तक चीन का प्रथम व्यापार साझेदार रहा है और चीन यूरोपीय संघ का दूसरा व्यापार साझेदार और प्रथम आयात देश रहा है। वर्ष 2011 में दोनों का व्यापार 560 अरब अमेरिकी डालर तक पहुंचा। लेकिन यूरोप में कर्ज संकट के विस्तार से वहां की अर्थव्यवस्था को झटका लगा, जिससे यूरोपीय बाजार में मंदी आयी तथा यूरोप को चीन के निर्यात में गिरावट आयी। चीनी उप वाणिज्य मंत्री चुंग शान ने हाल ही में कहा कि वर्तमान में चीन और यूरोप के बीच आर्थिक व्यापारिक सहयोग के सामने कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहाः

इस साल, जनवरी से अगस्त तक चीन यूरोप व्यापार में 1.9 प्रतिशत की कटौती हुई और यूरोप को चीन के निर्यात में 4.9 फीसदी की गिरावट आयी। अनुमान के मुताबिक साल के शेष महीनों में भी आर्थिक स्थिति सुधरने की कम संभावना है, और चीन यूरोप व्यापार की स्थिति आशावान नहीं है।

इस स्थिति के मुद्देनजर चीनी आधुनिक अन्तरराष्ट्रीय संबंध अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष फेंग चुंग फिंग ने कहा कि चीन व यूरोप के बीच द्विपक्षीय व्यापार में गिरावट आने की समस्या मौजूदा शिखर सम्मेलन का मुख्य एजेंडा होगा। उन का कहना हैः

मेरे विचार में वर्तमान में यूरोप के कर्ज संकट का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, इसलिए चीन को नए नए बाजारों का विकास करना चाहिए। इसके लिए चीन यूरोप में पूंजी के निवेश को लगातार बढ़ावा दे सकता है, क्योंकि यूरोपीय कर्ज संकट से चीन यूरोप व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ने के बावजूद यूरोप में चीन का निवेश तेजी से बढ़ा है। यह यूरोपीय कर्ज संकट के बाद चीन यूरोप आर्थिक व्यापार संबंध में आयी एक विशेष स्थिति है।

चूंकि आर्थिक व्यापारिक सहयोग चीन यूरोप संबंधों का आधार है, इसलिए दोनों पक्ष समझते हैं कि इस प्रकार के सहयोग को आगे बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है। अतः चीन और यूरोप दोनों को नए आर्थिक व्यापारिक सहयोग की खोज करनी चाहिए और नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के उप मंत्री सुंग थाओ ने कहा कि भविष्य में चीन और यूरोप के बीच वैज्ञानिक तकनीकी विकास, हरित उत्पादन के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं हैं।

चीन और यूरोप के बीच व्यापारिक विवाद का मामला भी मौजूदा शिखर सम्मेलन में चर्चा का एक अहम विषय है। इस महीने के पूर्वार्द्ध में यूरोपीय संघ ने चीन के फोटोवॉल्टैक बैटरी के खिलाफ डम्पिंग विरोधी जांच करने का फैसला किया, जो अब तक सारी दुनिया में सब से बड़ा सिंगल व्यापार विवाद है और जिस की कुल रकम 130 अरब चीनी य्वान है।

इस विवाद का कैसे समाधान करना एक ध्यानाकर्षक सवाल है। चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि चीन और यूरोपीय संघ की व्यापार मात्रा बहुत विशाल है, दोनों के बीच व्यापार पर विवाद पैदा होना स्वाभाविक है। दोनों पक्षों को चाहिए कि सलाह के जरिए विवादों को हल करें और व्यापारिक युद्ध से बच जाएं। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि चीन और यूरोप के बीच आर्थिक व्यापारिक सहयोग के 30 सालों के इतिहास में अनेक विवाद हुए हैं, लेकिन दोनों पक्ष परस्पर समझेदारी और रियायत देने की भावना में पूर्ण संपर्क व सलाह के जरिए व्यापारिक विवाद को हल कर व्यापारिक युद्ध से बच सकते हैं। उन्हों ने कहा कि जल्द होने वाले 15 वें शिखर सम्मेलन में चीनी पक्ष अपनी उचित मांग पेश करेगा, साथ ही यूरोपीय पक्ष की चिन्ता का भी ख्याल रखेगा। दोनों पक्ष जब विवेकतापूर्ण दृष्टि अपनाएंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे, तो यह पक्का विश्वास है कि व्यापार विवादों को हल करने का रास्ता ढूंढा जा सकता है। वर्तमान में चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कुछ यूरोपीय देशों में फोटोवॉल्टैक प्रोडक्ट समस्या पर विचार विमर्श केलिए अपना प्रतिनिधि मंडल भेजा है। जर्मन चांसेलर मर्केल ने भी कहा कि यूरोपीय देश फोटोवॉल्टैक प्रोडक्ट विवाद को सलाह और वार्ता से दूर करने पर कायम रहेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040