Saturday   Jul 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छिंगहाई में अंतरराष्ट्रीय जातीय पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता
2012-09-08 18:04:00

दूसरी अंतरराष्ट्रीय जातीय पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता 8 सितंबर को चीन के छिंगहाई प्रांत के हुआंगनान तिब्बती स्वायत्त प्रिफैक्चर की च्येनजा काऊंटी में शुरू हुई। चीन में कई क्षेत्रों से कुल 35 टीमों ने इसमें भाग लिया, साथ ही अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस समेत 11 देशों के खिलाड़ी भी आए।

बताया जाता है कि प्रतियोगिता के दौरान तिब्बती खाद्य संस्कृति उत्सव, गेसार चित्र प्रदर्शनी, फैशन शो प्रतियोगिता समेत कई और आयोजन भी होंगे।

तुर्की के खिलाड़ी एरन अइदिन ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से उसे तिब्बती लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी मिली, साथ ही तिब्बती संस्कृति में भी रुचि जागी। ऐसी परंपरागत गतिविधि से विभिन्न देशों के बीच आपसी समझ भी गहरी होगी।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040