Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में पर्यटकों की तादाद बढ़ी
2012-08-21 16:47:24

मंगलवार, 21 अगस्तः

गर्मियों की छुट्टियों में छात्रों के घर वापस आने और ज़्यादा पर्यटकों के चलते ल्हासा रेलवे स्टेशन आजकल काफी व्यस्त है। यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 12 अगस्त को स्टेशन में 5,113 पर्यटक पहुंचे।

बताया जाता है कि ल्हासा से जाने वाले लोगों में पर्यटक और छात्र ज़्यादा हैं। इतने पर्यटकों की वजह से टिकट खरीदना मुश्किल है। ल्हासा रेलवे स्टेशन में ज़्यादा टिकट काउंटर खोले गए हैं। खासकर छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए।

गौरतलब है कि ल्हासा शहर में 50 फीसदी पर्यटक इंटरनेट से टिकट खरीदते हैं, 10 प्रतिशत फोन से बुकिंग करते हैं।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040