Web  hindi.cri.cn
ऑलंपिक का 14वां दिन---17 स्वर्ण पदक जीते गए
2012-08-11 15:21:34

10 अगस्त को लंदन ऑलंपिक का 14वां दिन था। इसी दिन कुल 17 स्वर्ण पदक के विजेता उभरकर सामने आए। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने पहली बार एक दिन में स्वर्ण पदक नहीं हासिल किया। पदक तालिका पर चीन अमेरिका के पीछे दूसरे स्थान पर है।

लेकिन इस दिन चीनी समकालिक तैराकी यानी सिंगक्रनाइज़्ड स्विमिंग टीम ने इतिहास बनाया। उन्होंने 194.01 अंक के साथ रजत पदक जीता। रूसी टीम ने किसी शक के बीना गोल्ड जीता और स्पेनिश टीम तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल शांगहाई विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने स्पेन को हराकर रजत पदक हासिल किया था। इसलिए लंदन ओलंपिक में दोनों टीम रजत पदक चाहती हैं। प्रतियोगिता में रूस को 197.03 का सबसे अच्छा अंक मिला, जबकि चीन को 194.01 और स्पेन को 193.12 मिला।

प्रतियोगिता के बाद चीनी खिलाड़ी च्यांग वनवन ने कहा कि आज चीनी खिलाड़ियों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें खुद को भी आश्चर्य लगता है, क्योंकि उन्होंने विदेश में, खासकर यूरोप में आत्मविश्वास के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इसका मतलब है कि चीनी सिंगक्रनाइज़्ड स्विमिंग टीम दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक बन गई है।

महिला हैमर थ्रो प्रतियोगिता में चीनी खिलाड़ी जांग वनश्यो 76.34 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। लेकिन प्रतियोगिता के बाद जर्मन खिलाड़ी अपील में सफल रही। उसने 77.13 मीटर फेंका। इसलिए उसने जांग वनश्यो को हराकर कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक रूसी प्रसिद्ध खिलाड़ी के हाथ में लगा, जिसने 78.18 मीटर फेंकने के साथ नई ओलंपिक रिकोर्ड भी बनाई।

पदक तालिके में चीन ने 37 स्वर्ण, 25 रजत और 19 कांस्य पदकों से दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिका ने इस दिन फिर दो गोल्ड हासिल कर कुल 41 स्वर्ण, 26 रजत व 27 कांस्य पदक जीते। बाकी प्रतियोगिताओं में चीनी खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण जीतना मुश्किल है, इस तरह चीन अमेरिका का स्थान नहीं बदल सकता। ब्रिटेन, रूस और गोरिया गणराज्य पदक तालिके में तीसरे से पांचवे स्थान पर हैं। (दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040