30 जुलाई को लंदन ओलंपिक के तीसरे दिन 22 खेलों की प्रतियोगिताओं में 12 स्वर्ण पदक जीते गए।चीनी खिलाडियों ने गोताखोरी, भारोत्तोलन जिमनास्टिक आदि तीन प्रतियोगिताओं में फिर तीन स्वर्ण पदक जीते।पदक तालिका में चीन अब तक पहले स्थान पर बना हुआ है।
10 मीटर प्लेटफॉर्म डायविंग के युगल पुरूष के अंतिम खेल में चीनी खिलाड़ी छौ युआ व च्यांग यान ने 486.78 अंको के साथ एक स्वर्ण पदक जीता।साथ ही चीनी महिला भारोत्तोलक ली शुए यीन ने महिला 58 वर्ग में खिताब जीता।
जिमनास्टिक पुरूषों की टीम फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन चीनी टीम ने छह प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
पुरूषों की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्ट्रोक में चीनी खिलाड़ी सुन यांग व कोरिया गणराज्य के खिलाड़ी पु थाई हुए ने रजत पदक हासिल किया। फ्रांसीसी खिलाड़ी अगनेल यानीक ने इसका स्वर्ण पदक जीता।
जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जनवादी कोरिया के खिलाड़ी किम उन गुक ने 327 किलो के कुल स्कोर से 62 वर्ग में स्वर्ण पदक के साथ-साथ विश्व रिकार्ड भी तोडा।
30 जुलाई तक कुल 37 देशों ने पदक हासिल किए हैं, जिनमें 18 ने स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्तमान में चीन अमेरिका और फ्रांस पदक लातिका में पहले तीन स्थानों पर काबिज हैं।
अंजली