Web  hindi.cri.cn
" शनचो-9" की वापसी की मैदानी तैयारी शुरू
2012-06-25 14:45:16

चीन के थ्यैनकुंग-1 प्रयोगशाला मॉड्यूल से पहली बार मैन्युल रूप से सफलतापूर्वक जोड़ जाने के बाद शनचा-9 समानव अंतरिक्ष यान वापस पृथ्वी पर लौ़टने वाला है।योजनानुसार उसकी भीतरी मंगोलिया की सी त्सी-वांग काऊंटी के एक मैदान पर लैंडिंग होगी।उस की सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी तैयारियां शुरू की गई हैं।

इस मैदान में अंतरिक्ष अभियान से जुड़ी तकनीकी प्रणाली लगी है।इस के तहत मुख्य लैंडिंग-मैदान,सहायक मैंडिंग-मैदान,थलीय आपात राहत,समुद्री आपात राहत,दूर संचार और चिकित्सा आदि सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं।यहां बता दें कि इससे पहले शनचो-1 से शनचो-8 तक के अंतरिक्ष यान सब के सब भीतरी मंगोलिया के इसी मैदान पर उतरे थे।

अब इस मैदान पर शनचो-9 अंतरिक्ष यान और उस में सवार 3 यात्रियों की सही लैडिंग की गारंटी के लिए सभी तकनीकीकर्मी तैयारी-कार्य में जुटे हैं और सभी काम सामान्य तौर पर चल रहे हैं।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040