Web  hindi.cri.cn
थ्यैनकुंग-1 में प्रविष्ट हुए चीनी अंतरिक्ष यात्री(नवीन)
2012-06-18 18:44:35

चीनी अंतरिक्ष यात्री थ्यैनकुंग-1 में सफलता पूर्वक प्रवेश कर चुके हैं। 18 जून की शाम 5 बजे चीनी अंतरिक्ष यात्री चिन हाई फेन्ग ने थ्यैनकुंग-1 अंतरिक्ष प्रयोगशाला मॉड्यूल का द्वार खोलकर उस में प्रवेश किया। इसके बाद अंतरिक्ष यात्री ल्यू वांग और महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग भी उसमें प्रविष्ट हो गई। इससे ये साफ हो गया है कि अंतरिक्ष की कक्षा में परिक्रम कर रहे यान में चीनी यात्रियों का दाखिला सफल रहा।

तीनों यात्री थ्यैनकुंग-1 में अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण पर कई तरह के काम करेंगे। योजनानुसार वे थ्यैनकुंग-1 में कोई छह दिनों तक रहेंगे। (रूपा)

 

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040