Web  hindi.cri.cn
थ्यैनकुंग-1 व शनचो-9 की डॉकिंग में होंगे कई प्रयोगात्मक अध्ययन
2012-06-15 18:45:01

थ्यैनकुंग-1 व शनचो-9 की डॉकिंग में कई प्रयोगात्मक अध्ययन किये जायेंगे। यह जानकारी चीन की समानव अंतरिक्ष यान उड़ान परियोजना की न्यूज प्रवक्ता ने 15 जून को दी। अंतरिक्ष यात्री थ्यैनकुंग-1 पर संबंधित प्रयोगात्मक उपकरणों का इस्तेमाल करके मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों के अंतरिक्ष चिकित्सा का प्रयोगात्मक अध्ययन करेंगे। जिनमें अंतरिक्ष यात्रियों की स्वस्थ निगरानी तकनीक का अनुसंधान, गुरूत्वहीनता की स्थिति में शारीरिक परिवर्तन व रक्षा का अनुसंधान, पर्यावरण चिकित्सा तथा अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष यात्रियों की कार्य क्षमता व संबंधित तकनीक का अनुसंधान आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष उड़ान के दौरान पर्यावरण नियंत्रण की तकनीक और अंतरिक्ष यान की मरम्मती संबंधी तकनीक का टेस्ट भी करेंगे।

(श्याओयांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040