Web  hindi.cri.cn
चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री की पहली उड़ान की तैयारी
2012-06-15 18:42:07

चीन के थ्यैनकुंग-1 व शनचो-9 अंतरिक्ष यानों की डॉकिंग के संदर्भ में पहली न्यूज ब्रीफिंग 15 जून को कानसू प्रांत के च्यूछ्वान प्रक्षेपण केंद्र में आयोजित हुई। चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना कार्यालय की उप प्रमुख वू फिंग ने कहा कि चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री के पहले उड़ान का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरिक्ष में जाएंगी, जिससे चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना का प्रभाव बढ़ेगा और चीनी महिलाओं की अच्छी छवि दिखेगी।

वू फिंग ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना अपूर्ण है। अब तक दुनिया में 7 देशों के 50 महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष उड़ान भरी है। हर देश अपनी महिला अंतरिक्ष यात्री की पहली उड़ान को विशेष महत्व देता है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040