Web  hindi.cri.cn
शनचो नौ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण होगा
2012-06-15 17:12:07

चीन की समानव अंतरिक्ष यान उड़ान परियोजना की न्यूज प्रवक्ता ने 15 जून को बताया कि शनचो नौ अंतरिक्ष यान 16 जून को शाम 6 बजकर 37 मिनट पर छोड़ा जाएगा। चीनी जन मुक्ति सेना के अंतरिक्ष यात्री चिन हाइफेंग, ल्यु वांग और महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यु यांग से गठित उड़ान ग्रुप वर्तमान डॉकिंग मिशन करेगा।

चीन अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधान छन शान कुआंग ने बताया कि तीन अंतरिक्ष यात्रियों के कार्य तय किए गए हैं। चिन हाइफेंग वर्तमान डॉकिंग मिशन का कमांडर है और उड़ान ग्रुप में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। ल्यु वांग का मुख्य कार्य डॉकिंग ऑपरेटिंग करना है। चीनी प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यु यांग मुख्य रूप से अंतरिक्ष चिकित्सा परीक्षण करेगी।

वर्तमान में अंतिक्ष प्रेक्षपण केंद्र की विभिन्न व्यवस्था तैयार हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति अच्छी है। वे प्रक्षेपण से पहले के तैयारी कार्य कर रहे हैं। (मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040