Wednesday   may 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत का जहाजी बेड़ा शांगहाई पहुंचा
2012-06-13 17:50:38

भारतीय नौसेना के जहाजी बेड़े ने 13 जून को शांगहाई पहुंचकर चीन की 5 दिवसीय मैत्रीपूर्ण यात्रा शुरू की। बेड़े का नेतृत्व भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के कमांडर अजीत कुमार कर रहे हैं। चीनी नौसेना के शांगहाई ज़ोन के कमांडर शन हाओ ने स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। 14 जून को जहाजी बेड़े के लिए सत्कार समारोह आयोजित होगा।

बताया जाता है कि शांगहाई की यात्रा के दौरान चीनी व भारतीय नौ-सैनिकx एक दूसरे के जहाज देखने के अलावा फुटबॉल मैच खेलेंगे। वहीं, भारतीय सैनिक शांगहाई में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का दौरा करने के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी करेंगे।

गौरतलब है कि जहाजी बेड़े में 1225 भारतीय नौ सैनिक शामिल हैं, जिनमें 140 सैन्य अधिकारी, 35 छात्र और 1050 सैनिक हैं। यह भारतीय सैन्य जहाज की 5वीं शांगहाई यात्रा और वर्ष 2006 के बाद पहला चीन यात्रा है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040