Friday   may 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय जहाज-बेडा शांगहाई पहुंचेगा
2012-06-12 11:11:18

चार युद्धपोतों से गठित भारतीय नौसेना का जहाज-बेड़ा 13 तारीख को शांगहाई पहुंचकर चीन की 4 दिनों की यात्रा शुरू करेगी। वर्ष 2006 के बाद भारतीय नौसेना की यह पहली चीन-यात्रा है।

चीन स्थित भारतीय दूतावास से मिली खबर के मुताबिक इस दल में एक विध्वंसक जहाज, दो रक्षक बोट और एक रसद-आपूर्ति जहाज तथा 1000 नौसैनिक हैं। शांगहाई आने से पहले यह जहाज-बेड़ा सिंगापुर, वियतनाम, फिलीपिंस, कोरिया, जापान आदी देशों की यात्रा कर चुका है।

शांगहाई की यात्रा के दौरान, उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारियों के अलावा कुछ स्थानीय छात्रों को भी इस जहाज को देखने का मौका मिलेगा। भारतीय नौसैना- दल शांगहाई में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी करेगा तथा एक स्थानीय फुटबॉल मैच में भी भाग लेगा।

इस साल मई माह में चीनी शांति मिशन जहाज चंग ह ने भारतीय बंदरगाह कोची की यात्रा की थी। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जहाज-बेड़ा की यह यात्रा चीनी जहाज चंग ह की भारत-यात्रा के बदले में है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040