7 जून को सुबह शांगहाई सहयोग सगंठन के सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं की परिषद की 12वीं बैठक की वार्ता पेइचिंग में समाप्त हुई। इस बैठक में कुल दस दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये गए। इस के साथ साथ उन्होंने अफ़गानिस्तान को इस संगठन के प्रेक्षक देश बनाने और तु्र्की को इस का वार्ता साझेदार बनाने का फैसला किया।
वार्ता समाप्त करने के बाद आयोजित हस्ताक्षर समारोह में चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ और कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, रूस, ताजेकिस्तान और उज्बेकिस्तान के शीर्ष नेताओं के साथ घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस घोषण पत्र में शांगहाई सहयोग संगठन के क्षेत्र को सामंजस्यपूर्ण क्षेत्र का निर्माण करने के दीर्घकालीन लक्ष्य को निर्धारित किया गया, महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर सदस्य देशों के समान रुख पर प्रकाश डाला गया। यह इस संगठन का पहला राजनीतिक दस्तावेज है, जिसका प्रमुख मुद्दा सामंजस्यपूर्ण क्षेत्र का निर्माण करना है। विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं ने इस पर हस्ताक्षर किए और शांगहाई सहयोग संगठन की मध्यकालीन विकास रणनीतिक परियोजना की पुष्टि भी की। इस परियोजना में भविष्य में शांगहाई सहयोग संगठन के सहयोग की प्राथमिक दिशा तय की गई।
विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं ने इस क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थायित्व के खतरों का मुकाबला करने के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये।