Web  hindi.cri.cn
पुतिन की चीन यात्रा से और प्रगाढ़ होंगे रूस-चीन संबंध
2012-06-05 18:51:58

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 5 जून को पेइचिंग में यह विश्वास प्रकट किया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की वर्तमान चीन-यात्रा से चीन-रूस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार संबंध के गहन विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

श्री हू चिन थाओ ने वृहद जन सभा-भवन में चीन की यात्रा करने के लिए श्री पुतिन के स्वागत समारोह में भाग किया। श्री पुतिन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ये तीसरी चीन-यात्रा है।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि हाल के सालों में चीन और रूस की समान कोशिशों से दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास की सकारात्मक, स्वास्थ्य और स्थिर स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्ष इस पर सहमत हैं कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास को अपने-अपने देश के कूटनीतिक मामलों में प्रधानता दी जाएगी।

श्री पुतिन ने कहा कि कई क्षेत्रों में चीन और रूस का हित एक जैसा है, जिसमें अंतराष्ट्रीय समुदाय में दोनों पक्षों के बीच ताल-मेल, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग, उच्च तकनीक और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों की समान कोशिशों से रूस और चीन के बीच रणनीतिक साझेदार संबंध का स्तर अभूतपूर्व है। दोनों पक्ष सहयोग को निरंतर रूप से और प्रगाढ़ बनाएंगे।

श्री पुतिन शांगहाई सहयोग संगठन के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040