Web  hindi.cri.cn
विकास की दिशा में दौड़ेगा शंघाई सहयोग संगठन
2012-05-23 17:35:52

पेइचिंग में आयोजित होने वाले शंघाई शिखर सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन के विकास पर चर्चा की जाएगी। आने वाले समय में ये योजना शंघाई सहयोग संगठन के सर्वांगीण विकास की दिशा तय करेगी। इस बात की जानकारी 23 मई को चीन के उप विदेशमंत्री छेंग फिंग क्वो ने दी।

एक संवाददाता सम्मेलन में श्री छेंग फिंग क्वो ने बताया कि पहले तैयार की गई नीतियों का लाभ शंघाई सहयोग संगठन को मिला है। जिसमें राजनीति, सुरक्षा, अर्थतंत्र, संस्कृति और विदेशों से चीन के संबंध शामिल है।

इस बार के शिखर सम्मेलन में कई दस्तावेजों की पुष्टि की जाएगी, शांगहाई सहयोग संगठन का पर्यवेक्षक देश बनने के लिए अफ़गानिस्तान के आवेदन और शंघाई सहयोग संगठन की वार्ता का भागीदार बनने के लिए तुर्की के अवेदन जैसे सवालों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

शंघाई सहयोग संगठन का पेइचिंग शिखर सम्मेलन 6 और 7 जून को पेइचिंग में आयोजित होगा। इस संगठन के सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नेता, चीन के अतिथि और संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रधान इस में भाग लेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040