Tuesday   may 20th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी जहाज ने भारत की यात्रा की
2012-05-16 16:55:51
जंङ ह नाम के चीनी बेड़े ने भारत के दक्षिणी हिस्से में कोचीन की यात्रा की।भारत में चीनी राजदूत च्यांग यान ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

च्यांग यान ने कहा कि चालू साल चीन-भारत मैत्रीपूर्ण सहयोग- साल है।जंङ ह नाम के चीनी नौ बेड़े की यात्रा दोनों देशों और दोनों देश की सेनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उनको आशा है कि दोनों देशों की नौ सेनाओं के बीच आदान प्रदान के तहत दोनों देशों की सेनाओं के सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

चीनी नौ सेना के उप सेनाध्यक्ष ल्याओ शी निन्ग ने कहा कि जंङ ह बेड़ा-यात्रा का लक्ष्य है मित्रता का प्रसार करना और प्रशिक्षण देना।

चीन के मिंग राजवंश में चीनी नाविक चेन ह ने छह बार कोचीन की यात्रा की थी। जंङ ह बेड़े के सैनिकों और छात्रों ने भारत समुद्र कॉलेज और समुद्र संग्रहालय का दौरा किया, साथ ही भारतीय नौ सेना के सैनिकों और छात्रों ने जंङ ह बेड़े का दौरा किया, और एक भारतीय नौ सेना के छात्र ने बीते एक महीने में जंङ ह बेड़े में इंटर्नशिप प्रशिक्षण लिया।(होवेइ)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040