Web  hindi.cri.cn
जंङ ह जहाज़ी बेड़े पर दिया जाएगा सुरक्षा प्रशिक्षण
2012-04-19 18:29:51

"शांति मिशन-जंङ ह" की समुद्री यात्रा कर रहे जंङ ह नामक जहाज़ी बेड़े पर अनुभवी नाविकों के अलावा कुछ और व्यक्ति भी शामिल हैं, जो पहली बार जहाज से समुद्री यात्रा कर रहे हैं। वे वर्तमान "शांति मिशन-जंङ ह" की समुद्री यात्रा को सफलता से पूरा करने के लिए समर्थन देने वाले कर्मचारी हैं, जिनमें डॉक्टर, अनुवादक, मीडिया संवाददाता आदि शामिल हैं। यह उनमें से अधिकतर लोगों की पहली समुद्री यात्रा है। लगभग छह महीने की वैश्विक समुद्री यात्रा के दौरान बेड़े पर उन्हें सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

बताया जाता है कि यात्रा के दौरान जंङ ह नामक बेड़ा वास्तविक समुद्र की स्थिति और देशों की स्थिति के अनुसार विभिन्न प्रशिक्षण देगा, जिनसे चीनी व विदेशी जहाज कर्मियों के बीच सांस्कृतिक व अन्य तरह से आदान-प्रदान बढ़ेगा।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040