Monday   Jun 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन का जहाज़ी बेड़ा शांति मिशन पर रवाना
2012-04-16 16:53:08

"शांति मिशन-जंङ ह"नामक चीन के जहाज़ी बेड़े की समुद्री यात्रा 16 अप्रैल की सुबह 9 बजे उत्तर पूर्वी चीन के ल्याओ निंग प्रांत के ता ल्यान बंदरगाह से शुरू हुई। यह बेड़ा शांति दूत की हैसियत से 11 देशों की यात्रा करेगा। यह दस वर्ष बाद चीनी नौ सेना की दूसरी समुद्री यात्रा है।

चीनी नौ सेना के कमांडर वू शंग ली ने कहा कि वर्तमान यात्रा का उद्देश्य चीनी व दुनिया की जनता के बीच मैत्री और चीन व अन्य देशों की नौ सेनाओं के बीच आवाजाही बढ़ाना है, ताकि सामंजस्यपूर्ण समुद्री क्षेत्र का निर्माण किया जा सके।

वर्तमान यात्रा के कमांडर, नौ सेना के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल ल्याओ शी निंग ने जानकारी देते हुए कहा कि जंङ ह नामक जहाज़ी बेड़ा भारत, इटली, स्पेन, कनाडा, वियतनाम व मलेशिया आदि 11 देशों की यात्रा करेगा।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040