Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
होह शील रिजर्व में देशी-विदेशी स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू
2012-04-11 11:09:59

चीनी होह शील राष्ट्रीय प्राकृतिक रिजर्व 11 अप्रैल से देश-विदेश से कई पर्यावरण स्वयंसेवकों को तिब्बती हिरण आदि वन्य जीवों व पर्यावरण संरक्षण के काम के लिए भर्ती करेगा। उम्मीद है कि स्वयंसेवकों की भर्ती से पूरी दुनिया में पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण व सुधार पर ध्यान दिया जा सकेगा। चीनी होह शील राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व के प्रशासन ब्यूरो ने हाल में इस बारे में सूचना दी।

बताया जाता है कि ये स्वयंसेवक 1 मई से 31 अक्टूबर तक छह महीने होह शील के प्रसिद्ध सोनानदाजेई संरक्षण स्टेशन व वु ताओ ल्यो संरक्षण स्टेशन में काम करेंगे,जो मुख्य रूप से तिब्बती हिरणों की रक्षा के लिये मृग गश्ती,झील गश्ती आदि अवैध शिकार विरोधी और वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण प्रचार आदि कार्यों में शामिल होंगे।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040