Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान में बम विस्फोट, 23 घायल
2012-04-02 18:36:02

उत्तरी अफ़गानिस्तान के बाघलान प्रांत में सोमवार सुबह हुए बम हमलों में 23 लोग घायल हुए। अफ़गान पुलिस ने 2 अप्रैल को इसकी पुष्टि की।

बाघलान प्रांत के एक पुलिसकर्मी ने कहा कि स्थानीय समय के मुताबिक 2 अप्रैल की सुबह एक बाज़ार में दो बम विस्फोट हुए,जिसमें 23 लोग घायल हो गए।

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने संवाददाता को बताया कि घायलों में 12 युवाओं सहित 23 लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि हमले में 6 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

हालांकि अब तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

हाल में तालिबान ने अफ़गानिस्तान स्थित अंतर्राष्ट्रीय सहायता बल,अफ़गान सुरक्षा सेना व अफ़गानी उच्च अधिकारियों के खिलाफ हमले तेज़ किए हैं, जिसमें कई नागरिक घायल हुए हैं।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040